{"_id":"688f7946d44afabfdc019f74","slug":"video-a-message-of-awareness-about-organ-donation-2025-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: रैली निकाल कर लोगों को अंगदान के प्रति दिया गया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: रैली निकाल कर लोगों को अंगदान के प्रति दिया गया जागरूकता का संदेश
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:29 PM IST
Link Copied
पीजीआई की ओपीडी में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से रविवार को राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया गया। लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए ओपीडी से मेडिकल मोड तक जागरूकता रैली निकाली गई।
स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय अंगदान के प्रति जागरूकता लाने का समय है। एक समय था जब रक्तदान के प्रति लोगों को काफी जागरूक किया जाता था। अब लोग लाइन में लगाकर स्वयं रक्तदान करने जाते हैं। वहीं, देहदान के प्रति भी लोगों में जागरूकता आई है। इसी प्रकार हमें अंगदान के प्रति भी जागरूकता लानी होगी। सोटो विभाग को भी अंगदान के प्रति एक बडा अभियान चलाकर गांव के स्तर पर लोगों को जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में ऐसे लोग भी मौजूद रहे जिनके परिजनों को किसी अंग की जरूरत है। ऐसे लोगों की मदद के लिए अंगदान की विकल्प है। ये अंग किसी फैक्ट्री या लैब में नहीं बनाए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।