Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी बनी राठी गैंग का मोहरा?: सन्नी से इंस्टा पर मिली, दो महीने से ही दोस्ती, रोहतक हत्याकांड में खुलासा

Sat, 28 Nov 2026 02:18 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: Akash Dubey Updated Sat, 28 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

सन्नी गैंग ने पुलिस को बताया है कि दिल्ली बाईपास पर रहने वाली युवती को राठी गैंग विदेश भेजने की तैयारी में है। ऐसा किसी करार के कारण हो सकता है। इसके बदले में उसे सन्नी रिटौलिया की लोकेशन देनी थी जो उसने दे भी दी। किस्मत का धनी सन्नी फिर भी बच निकला।

विज्ञापन
Jahnavi from Shamli is suspected of acting as an informant for Rathi gang Rohtak murder case
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मिलन ढाबे पर बुधवार रात हुए चौहरे हत्याकांड की मुखबिरी के शक में घिरी शामली की युवती काले रंग की स्कॉर्पियो में सन्नी रिटौलिया के साथ घूमा करती थी। शक है कि युवती ने ही ढाबे में खाना खा रहे सन्नी गैंग के शूटरों के फोटो और मैसेज राठी गैंग को भेजे थे। सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु की हत्या के बाद शूटर फोन से फोटो का मिलान करते दिख भी रहे हैं।

Trending Videos
Jahnavi from Shamli is suspected of acting as an informant for Rathi gang Rohtak murder case
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सन्नी की कार से आई, लेकिन भागी अपनी स्कॉर्पियो से
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि जाह्नवी नाम की यह युवती ढाबे पर सन्नी की बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से आई थी लेकिन भागी पहले से खड़ी कर रखी अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो कार से। युवती ने करीब दो महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर सन्नी रिटौलिया से दोस्ती गढ़ी थी।

Jahnavi from Shamli is suspected of acting as an informant for Rathi gang Rohtak murder case
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

फिर, दिल्ली बाईपास में किराये के फ्लैट में रहने आ गई। यहां दो कमरों वाले फ्लैटों का औसतन किराया 12000-15000 तक है। इतना खर्च उठाना किसी आम लड़की के लिए आसान नहीं है। सन्नी को शक है कि स्कॉर्पियो कार, उसके रहने और खाने-पीने आदि का खर्च रवि राठी गैंग उठा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jahnavi from Shamli is suspected of acting as an informant for Rathi gang Rohtak murder case
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इसी कार से वह सन्नी साथ घूमती थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में युवती के अपनी स्कॉर्पियो से भागने की पुष्टि हुई है। यह कार उसने पहले ही वहां खड़ी कर रखी थी। इससे उसके हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का शक गहराया है।

विज्ञापन
Jahnavi from Shamli is suspected of acting as an informant for Rathi gang Rohtak murder case
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को अंदेशा है कि उसी के भेजे फोटो और मैसेज के बाद रवि राठी गैंग के पांच शूटरों ने ढाबे के अंदर पहुंचते ही सन्नी रिटौलिया गैंग के शूटरों पर ताबड़तोड़ 60-70 गोलियां बरसा डालीं। हालांकि, गोलियां चलते ही सन्नी रिटौलिया सीढ़ियों के पास पिछले दरवाजे से ढाबे के पीछे बने लॉन में भागा। वहां से खेतों की ओर निकल गया। हमलावरों के चले जाने का भरोसा हो जाने पर वह ढाबे पर लौटा और अपनी स्कॉर्पियो ले गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed