Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: 32-year-old man found hanging in hotel room; had been staying there for five days.
{"_id":"6ac8d3c79dafa3ba5301ebb7","slug":"video-rewari-32-year-old-man-found-hanging-in-hotel-room-had-been-staying-there-for-five-days-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला 32 वर्षीय युवक, पांच दिन से ठहरा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला 32 वर्षीय युवक, पांच दिन से ठहरा था
रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड स्थित अनिल होटल में शुक्रवार को 32 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक पिछले पांच दिन से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। दोपहर करीब एक बजे होटल कर्मी ने कमरे का दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव तिगरा गुर्जरवास निवासी 32 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है। कमरे में युवक के पास से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों के आने और आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं:
युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। होटल में वह पांच दिन से अकेले रह रहा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था, इस संबंध में भी जांच की जा रही है। शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि होटल के कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।