फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nikhil Mandhaiya of the Rao camp becomes City Council Vice Chairman; wins election by 5 votes.

Rewari News: राव खेमे के निखिल मांढैया बने नगर परिषद के वाइस चेयरमैन, 5 वोट से जीते चुनाव

Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nikhil Mandhaiya of the Rao camp becomes City Council Vice Chairman; wins election by 5 votes.
जीत की खुशी पर निखिल मांढैया भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को मिठाई खिलाते। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद पर वीरवार को हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खेमे के वार्ड-12 से पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया वाइस चेयरमैन निर्वाचित किए गए। मांढैया को 19 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वार्ड-7 के पार्षद चेतराम सैनी को 14 वोट मिले। निखिल ने 5 मतों से जीत हासिल की थी। जीत के बाद समर्थकों ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन के चुनाव में परिषद के सभी 33 पार्षदों ने मतदान किया। चुनाव से पहले निखिल के समर्थन में 20 से अधिक पार्षद होने का दावा किया जा रहा था। चेयरपर्सन के पक्ष में 21 पार्षदों के होने की चर्चा थी, लेकिन मतदान के बाद यह संख्या 19 रह गई। इससे अंतिम समय में राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी चेतराम सैनी को भले ही 14 वोट मिले, लेकिन उनके पक्ष में बने राजनीतिक समीकरण को अहम माना जा रहा है। चुनाव के बाद नगर परिषद में एक मजबूत विपक्षी गुट के उभरने के संकेत भी मिले हैं। निखिल मांढैया नगर परिषद के सबसे युवा वाइस चेयरमैन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में पार्षदों का समर्थन जुटाने के लिए लगातार कोशिश में थे। चुनाव को लेकर बुधवार देर रात तक काफी मंथन हुआ। आखिरकार मतदान के बाद समीकरण निखिल मांढैया के पक्ष में नजर आए और उन्होंने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल की।
नगर परिषद के कमेटी हॉल में सुबह 11 बजे चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस पूरी मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी रेवाड़ी के तहसीलदार एवं चुनाव अधिकारी रमन कुंडू की देखरेख में रही। प्रशासनिक स्तर पर सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया गया।

दोपहर 12 बजे के बाद परिणाम घोषित
सभी पार्षदों की ओर से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद मतों की गणना की गई और दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे परिणाम की घोषणा की गई। परिणामों की घोषणा होते ही कमेटी हॉल और आसपास के परिसर में जीतने वाले निखिल मांढैया और उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों ने बेहद उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर की। नगर परिषद चुनाव में 12 पार्षद भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते थे, जबकि 16 पार्षद बाद में भाजपा में शामिल हुए। ऐसे में कुल 28 पार्षदों के बीच उपप्रधान पद को लेकर बनने वाले समीकरण पर सभी की नजर थी।

केंद्रीय मंत्री ने की थी रायशुमारी
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पार्षदों से अलग-अलग बैठक कर राय शुमारी की थी। इसके बाद कमेटी से चर्चा कर चुनाव की तारीख घोषित की गई। ऐसे में राव चाहते थे कि उनकी पसंद का उप प्रधान चुना जाए। हालांकि, कई पार्षद तो ऐसे थे जो दोनों पक्षों की ओर से बुलाई गई बैठकों में शामिल थे। रविवार को चेयरपर्सन (राव खेमे) की ओर से पार्षदों को गुप्त तरीके से हिमाचल-उत्तराखंड के भ्रमण पर रवाना कर दिया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पार्षदों की बाड़ेबंदी की गई थी। हालांकि, भाजपा ने दो गुट होने की बात से इन्कार किया है।
वर्जन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सीएम नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करता हूं। मुझे लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। सफाई व्यवस्था, अवैध निर्माण, बेसहारा पशु, अतिक्रमण की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। -निखिल मांढैया, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद रेवाड़ी।

वर्जन
निखिल मांढैया की जीत भाजपा के लिए बड़ी जीत है। आज भी सभी पार्षद इकट्ठे हैं। दो गुट नहीं है। निखिल को वाइस चेयरमैन बनने पर बधाई देती हूं।-विनिता पीपल, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

जीत की खुशी पर निखिल मांढैया भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को मिठाई खिलाते। संवाद

जीत की खुशी पर निखिल मांढैया भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को मिठाई खिलाते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed