फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Deputy Commissioner inspected the arrangements for crop procurement at the grain market.

Rewari News: डीसी ने अनाज मंडी में फसल खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 09 Oct 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner inspected the arrangements for crop procurement at the grain market.
डीसी अभिषेक मीणा बाजरा की जांच करते। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को अनाज मंडी का दौरा कर बाजरा खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में बाजरा की आवक, खरीद प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच, फसल के उठान और किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुविधाजनक होनी चाहिए। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी के अंदर किसानों की फसल के प्रबंधन तथा गेट पास जारी करने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में बाजरा खरीद प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीदी गई फसल का उठान भी समय पर करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों और किसानों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed