Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Murder plot uncovered in Rewari; Jitendra targeted over suspicion of an affair with the wife.
{"_id":"6aa3de96d8243dc8400556ed","slug":"video-murder-plot-uncovered-in-rewari-jitendra-targeted-over-suspicion-of-an-affair-with-the-wife-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में जितेंद्र को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में जितेंद्र को बनाया निशाना
रेवाड़ी। एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास जाने वाले सुनसान रास्ते पर मिले 40 वर्षीय जितेंद्र निवासी कमालपुर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने मामले में कमालपुर निवासी प्रवीन उर्फ पपला और अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रवीन को शक था कि जितेंद्र के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची।
एएसपी दीपिका अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 7 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के सिर पर भारी वस्तु से चोट के निशान मिले थे। जेब से आईफोन बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा उत्तम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में प्रवीन उर्फ पपला और उसके साथी पर हत्या का शक जताया था। इस आधार पर मॉडल टाउन थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहले ठेके पर बुलाया, फिर सुनसान रास्ते पर ले गए:
पुलिस पूछताछ में प्रवीन ने बताया कि उसने जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने गांव कमालपुर स्थित शराब के ठेके पर बुलाया था। दोनों ने वहां से बीयर ली और नहर की पुलिया पर बैठकर पी। इसके बाद प्रवीन अपने भतीजे अमन को मिंडा कंपनी से लेने जितेंद्र के साथ गया। अमन को साथ लेकर तीनों कार से एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचे।
लोहे की रॉड से जितेंद्र के सिर पर किया था हमला:
पुलिस के अनुसार वहां तीनों ने दोबारा बीयर पी। कुछ देर बाद जितेंद्र शौच करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। इसी दौरान प्रवीन ने गाड़ी में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने से जितेंद्र की मौत हो गई। वारदात के दौरान अमन आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता रहा। इसके बाद दोनों गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, लोहे की रॉड समेत अन्य साक्ष्य बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।