Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Sonipat: Family of dhaba owner demands encounter of the accused; police announce a reward of ₹1 lakh.
{"_id":"6a90543f8964b22143073f29","slug":"video-sonipat-family-of-dhaba-owner-demands-encounter-of-the-accused-police-announce-a-reward-of-rs1-lakh-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ढाबा संचालक के परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की, पुलिस ने रखा 1 लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ढाबा संचालक के परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की, पुलिस ने रखा 1 लाख रुपये का इनाम
कुंडली के ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की हत्या मामले में वीरवार को ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में पंचायत की। यहां हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत परिजनों ने उनके एनकाउंटर के साथ उनकी संपत्ति पर बुल्डोजर कार्रवाई करने की मांग की। इधर, पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये इनाम घोषित करने कर दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
वीरवार को ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री के परिजनों व कुंडली के ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में पंचायत बुलाई। यहां ढाबा संचालक की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण इस मामले में थाने भी पहुंचे। यहां सभी जमीन पर बैठ गए और काफी देकर नारेबाजी के जरिए नाराजगी जताई। परिजनों ने पुलिस के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इनकी वजह से दो बच्चों से उनकी खुशियां, उनका पिता छिन गया। इसलिए आरोपियों को मौत की सजा दी जाए। उनका एनकाउंटर किया जाए। साथ ही उनकी संपत्ति पर बुल्डोजर कार्रवाई करने व परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। पंचायत में पहुंचे एसीपी मलकीत सिंह ने उनकी बातें सुनी व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि सरकार व डीजीपी ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। जल्द ही आरोपियों की प्रॉपर्टी की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और वापस घर लौटे।
बता दें कि कुंडली में 23 अगस्त की रात विवाद में बीच बचाव करने आए ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की गोली मार कर हत्या कर की गई थी। इस मामले में परिजनों ने सड़क भी जाम की थी। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसीलिए पंचायत कर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।