{"_id":"6749c2b47fbc1851c1060d7b","slug":"video-parathashhanae-ma-bugdhha-ucaca-rakatacapa-ka-samasaya-garabhavataya-ka-le-bhatha-khataranaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रदूषण में बढ़ी उच्च रक्तचाप की समस्या, गर्भवतियों के लिए बेहद खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रदूषण में बढ़ी उच्च रक्तचाप की समस्या, गर्भवतियों के लिए बेहद खतरनाक
एक नवंबर से ही शहर की आबोहवा काफी खराब है। हवा में धूल व धुंए की मात्रा बेहद अधिक है। सुबह शाम छाए वाली स्मॉग से गर्भवतियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण गर्भवतियों में उच्च रक्तचाप की समस्याएं बढ़ रही है। अब जिला नागरिक अस्पताल में महिला संबंधी रोग की ओपीडी 250 पार हो चुकी है। आमतौर पर यह ओपीडी 140-150 के बीच होती थी। उच्च रक्तचाप के कारण प्री मैच्योर डिलीवरी भी बढ़ रही है। आमतौर पर प्रतिदिन दो से तीन प्री मैच्योर डिलीवरी होती थी। अब यह प्रतिदिन का आंकड़ा पांच से अधिक है। जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी का आंकड़ा भी एक हजार पार हो चुका है। महिला रोग विशेषज्ञ गर्भवतियों को सुबह शाम की सैर से बचने की सलाह दे रही हैं। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।