{"_id":"6a9c8508e206ec7d6f0848f3","slug":"councillors-are-furious-over-the-failure-to-arrest-the-attackers-panipat-news-c-18-1-knl1004-985886-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से पार्षदों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से पार्षदों में रोष
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र की मोतीराम कॉलोनी, नूरवाला निवासी वार्ड-6 की पार्षद कोमल पांचाल के घर पर हुए हमले के आरोपियों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से पार्षदों में रोष है। शनिवार को नगर निगम के पार्षद घायल ईशम पांचाल का हाल जानने निजी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
पार्षदों ने बताया कि रविवार को सभी पार्षद एकजुट होकर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मुलाकात करेंगे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखेंगे। उधर, मामले की जांच सीआईए-3 को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पार्षदों के अनुसार, बुधवार रात करीब सवा 10 बजे नूरवाला की मोतीराम कॉलोनी में 15 नामजद आरोपियों ने अपने 20-25 साथियों के साथ पार्षद कोमल पांचाल के घर पर हमला किया था। हमले में उनके ससुर ईशम पांचाल और देवर लखन घायल हो गए थे। वहीं, एक अन्य युवक को गोली लगी थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
ईशम पांचाल का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को नगर निगम के पार्षद उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। पार्षदों ने कहा कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं,
लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी जरूरी है। पार्षदों ने कहा कि सभी पार्षद एकजुट होकर रविवार को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मुलाकात करेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।
इस दौरान पार्षद अशोक कटारिया, संजीव दहिया, रॉकी गहलोत, अजीत बिट्टू प्रजापति, मोनू नारंग, अनिल शर्मा, आशु शर्मा और अजय शर्मा मौजूद रहे।
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुभाष, प्रभारी, सीआईए-3