फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   59th State-Level School Sports Competition Kicks Off; 600 Athletes from 23 Districts Showcase Their Prowess

Panipat News: 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज, 23 जिलों के 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
59th State-Level School Sports Competition Kicks Off; 600 Athletes from 23 Districts Showcase Their Prowess
राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेलती अंबाला जिले की ​खिलाड़ी। संवाद
फोटो-18 और 23
विज्ञापन

पानीपत। 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज के मैदान में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 23 जिलों से करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन बैडमिंटन और फुटबॉल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न मुकाबले हुए। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आर्य पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य जगदीश गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं और वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम से पहले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद आर्य कॉलेज के मैदान में लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बैडमिंटन मुकाबलों का शुभारंभ किया गया। वहीं, लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले जीएसएसएस सिवाह और डीएवी पुलिस लाइन में शुरू हुए। सिवाह स्थित स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने किया।
लड़कों के बैडमिंटन वर्ग की स्पर्धाएं विक्रम बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुईं। इनका विधिवत शुभारंभ एईओ रविंद्र अंतिल और जगबीर जागलान ने किया। विक्रम बैडमिंटन अकादमी की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने आए करीब 600 खिलाड़ियों के लिए तीन दिनों तक सुबह, दोपहर और शाम के भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

कोच तिलक ने प्रतियोगिता के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. राजेश टूरण, डीपीई राकेश कादियान, सुरेश कादियान, प्रदीप कादियान, धर्मवीर पटवारी और रविंद्र पाल मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेलती अंबाला जिले की खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेलती अंबाला जिले की खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed