{"_id":"6a9c8521aa882f4af401e86e","slug":"mlas-office-surrounded-to-save-house-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163642-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर बचाने के लिए विधायक कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर बचाने के लिए विधायक कार्यालय घेरा
विज्ञापन
तबियत खराब होने पर निर्मला को संभालते नन्ही। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ड्रेन नंबर-1 के साथ बसी सैनी कॉलोनी और राजीव कॉलोनी के लोगों का शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। मजदूर परिवारों ने घर बचाओ न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले जुलूस निकालकर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर सात सितंबर से विधायक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारी गीता कॉलोनी स्थित सीटू कार्यालय से रवाना होकर लालबत्ती और जीटी रोड होते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। सीटू के राज्य सचिव कामरेड सुनील दत्त ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों और रसूखदारों ने वक्फ बोर्ड, कस्टोडियन और शामलात जमीनों पर कब्जे कर कोठियां और दुकानें बना रखी हैं, लेकिन निगम की कार्रवाई गरीब मजदूरों के मकानों तक सीमित है।
माकपा के जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र मलिक, जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान एडवोकेट पायल और कौमी एकता मंच के जिला संयोजक एडवोकेट संजय ने आरोप लगाया कि मंत्री और विधायक मीडिया में बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि धरातल पर निगम प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
35-40 साल से रह रहे, ड्रेन ढककर सड़क बनाने की मांग : संघर्ष समिति के जिला संयोजक मोनू, सोनू, इकराम, रणबीर, फारूक, हजरा, नन्ही और निर्मला ने कहा कि वे 35 से 40 वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदकर यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अपने घर नहीं टूटने देंगे।
समिति ने दावा किया कि ड्रेन नंबर-1 के किनारे 32 से 35 फीट जगह खाली है। इस पर दोतरफा सड़क बनाई जा सकती है। गंदे नाले को कंक्रीट से ढकने का सुझाव भी दिया, जिससे बदबू और मच्छरों से राहत मिल सके। नगर निगम ने 237 कब्जाधारियों को नोटिस दिए हैं और पिछले दिनों 85 निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
कोमल सैनी से मिले सेक्टरवासी : हुडा सेक्टरवासी ड्रेन नंबर-1 पर कब्जों के मामले में मेयर कोमल सैनी से मिले। राजीव, दीपक और अजमेर ने बताया कि निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों को तोड़ रहा है। उनके पक्के मकान है और इनकी रजिस्ट्री व इंतकाल तक कराया गया है। निगम इनको अवैध करार दे रहा है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि इसमें किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान निर्मला की तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें नन्हीं ने संभाला। राजीव कॉलोनी की निर्मला ने बताया कि उनके पति की 32 साल पहले मौत हो गई थी। उन्होंने एक-एक पैसा जोड़कर मकान बनाया, लेकिन अब निगम इसे अवैध बता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर के ससुर और एक कबाड़ी के इसी कॉलोनी में प्लॉट हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की मांग की। सैनी कॉलोनी की नन्ही ने आरोप लगाया कि मिनी बाईपास बनाने की योजना कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्रेन के साथ करीब 35 फीट सड़क पहले से मौजूद है, जिसका इस्तेमाल वाहनों की आवाजाही के लिए किया जा सकता है। कॉलोनी निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 1993 में 50 गज जमीन खरीदी थी और 1995 में फाइनल पेमेंट एग्रीमेंट कराया था। उन्होंने तीन मंजिला मकान बनाया और लगातार प्रॉपर्टी टैक्स व बिजली बिल जमा कर रहे हैं। उनके मकान पर निगम ने 47 फीट का निशान लगाया है, जिससे पूरा मकान इसकी जद में आ रहा है।