Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Teenager drowns in canal after going for a swim with his maternal uncle following Rakhi ceremony with his sister.
{"_id":"6a93e06d57a7afa8de0f634f","slug":"video-panipat-teenager-drowns-in-canal-after-going-for-a-swim-with-his-maternal-uncle-following-rakhi-ceremony-with-his-sister-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बहन से राखी बंधवाने के बाद मामा के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा, नारायणा के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बहन से राखी बंधवाने के बाद मामा के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा, नारायणा के पास मिला शव
रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बाद दो नाबालिग मामा के साथ नहर में नहाने गया अर्जुन नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। दोनों मामा को नहर में नहाता देख किशोर ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह गहरे पानी में जाने के बाद लापता हो गया। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे रहे। मंगलवार शाम किशोर का शव गांव नारायणा के पास पार नहर में बहता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मृतक किशोर की पहचान समीर के रूप में हुई है। बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन समीर अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद अपने दो नाबालिग मामा के साथ नहर पर नहाने के लिए गया था। दोनों मामा नहर में नहाने लगे। उन्हें नहर में नहाता देखकर समीर भी खुद को रोक नहीं पाया और गहरे पानी में छलांग लगा दी।
नहर में उतरते ही समीर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। उसके साथ गए दोनों मामा ने शोर मचाया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। किशोर की तलाश के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन तत्काल उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
नारायणा के पास मिला शव
मंगलवार शाम गांव नारायणा के पास पार नहर में एक किशोर का शव पानी में बहता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई गई तो उसकी पहचान अर्जुन नगर निवासी समीर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है। रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवाकर घर से निकला समीर वापस नहीं लौट सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।