फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Office bearers of the District Bar Association took the oath.

Panipat News: जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of the District Bar Association took the oath.
बार एसोसिएशन के प्रधान को सपथ दिलाते वरिष्ठ अ​धिवक्ता देवदत्त शर्मा, साथ में चुनाव अ​धिकारी कर्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार को सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र मलिक ने शपथ के बाद अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि वह बिना किसी भेदभाव के पूरी बार को एक साथ लेकर चलेंगे। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को हुआ था। जिसमें प्रधान पद पर वीरेंद्र मलिक, उप प्रधान महिला के पद पर नीलम कंधोल, उप प्रधान पुरुष पर सुमित आर्य, सचिव के पद पर प्रतीक दुहन, सह सचिव के पद पर अर्पिता और कोषाध्यक्ष के पद पर रमन चैंची ने जीत दर्ज की थी। मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान वीरेंद्र मलिक को वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त शर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं, उप प्रधान महिला नीलम कंधोल को वरिष्ठ महिला पार्षद सुरेंद्र दुहन ने, उप प्रधान पुरुष सुमित आर्य को शेर सिंह खर्ब, सचिव प्रतीक दूहन को अधिवक्ता ओमप्रकाश जागलान ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथग्रहण के बाद बार एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र मलिक ने कहा कि वह सभी के आशीर्वाद से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी को एक साथ लेकर चलेंगे और बार को मजबूत किया जाएगा। चैंबर और पार्किंग का मुद्दा अहम है। इसके लिए वह तेजी से प्रयास करेंगे। वहीं उप प्रधान नीलम कंधोल ने कहा कि बार उनका दूसरा परिवार है और वह परिवार की तरह ही सभी का सम्मान करेंगी और सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed