फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Martyr Major Ashish Dhaunchak fought with terrorists for 10 hours after being shot

हिम्मत वतन की हमसे है: गोली लगने के 10 घंटे तक आतंकियों से लड़ते रहे शहीद मेजर आशीष धौंचक, 15 अगस्त 2024 को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र

Sat, 02 May 2026 08:26 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 02 May 2026 08:26 PM IST
Martyr Major Ashish Dhaunchak fought with terrorists for 10 hours after being shot
पानीपत शहर से सटे बिंझौल गांव के मेजर आशीष धौंचक ने 36 साल की उम्र में 13 सितंबर 2023 को देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। मेजर आशीष कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में गोली लगने के बाद 10 घंटे तक आतंकवादियों के साथ मुकाबला करते रहे। उनके पैर से गोली लगने पर खून बहता रहा, लेकिन इसकी परवाह नहीं की। शहीद मेजर आशीष धौंचक को मरणोपरांत शौर्य चक्र 15 अगस्त 2024 को दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद की मां कमला और पत्नी ज्योति को यह सम्मान दिया था। शहीद मेजर आशीष धौंचक को इससे पहले सेना मेडल भी मिल चुका है। वे दो मेडल पाने वाले पानीपत के पहले सपूत हैं। शहीद मेजर आशीष धौंचक का परिवार टीडीआई सिटी में रहता है। उनकी पत्नी ज्योति गुरुद्वारा में जिला रोजगार अधिकारी हैं। ज्योति ने बताया कि मेजर आशीष धौंचक अनंतनाग में अपनी टीम के साथ मिशन पर थे। उनकी आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी। उनकी जांघ में एक गोली लग गई। उनको कैंप में ले जाने के लिए टीम आई, लेकिन मेजर ने उनको मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे आतंकियों को मारकर ही आएंगे। वे घायल अवस्था में लगातार 10 घंटे तक आतंकवादियों का मुकाबला करते रहे। उन्होंने चार-पांच दुश्मनों को भी गिरा दिया था। उन्होंने अपने सपनों का नया घर टीडीआई में बनाया था। आशीष के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर 2023 को नए घर में प्रवेश करने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। बिंझौल गांव के नर सिंह ने बताया कि आशीष स्कूल समय से ही बहादुर रहे हैं। वे गांव में चोर पुलिस का खेल खेलते थे तो आशीष पुलिस अधिकारी का रोल करते थे। आशीष ने एनएफएल के केंद्रीय विद्यालय में 12वीं तक की पढ़ाई की। उन्होंने इसके बाद बरवाला से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक की डिग्री ली। इसके बाद एमटेक की पढ़ाई के दौरान 25 साल की उम्र में 2013 में भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुए थे। उनकी शहादत का समाचार मिलते ही गांव का हर बच्चा और मां खुद को रोक नहीं पाए। गांव के लाल काे अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच गए थे। उनके पार्थिव शरीर के पीछे एक किलोमीटर तक लोग पैदल चल रहे थे। तीन बहनों के इकलाैते भाई थे आशीष टीडीआई की कमला ने बताया कि आशीष तीन बहनों के इकलौते भाई थे। तीनों बहनें अंजू, सुमन और ममता शादीशुदा हैं। उनके पिता लालचंद नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से सेवानिवृत हैं। उन्होंने अपनी खुशियों को समेटकर बच्चों को पढ़ाया लिखाया। उनके पिता आशीष के शहीद होने से दो साल पहले ही सेवानिवृत्ति हुए थे। वे सेक्टर-7 में किराये के मकान में रहते थे और टीडीआई में अपना मकान बना रहे थे। आशीष की ज्यादातर नौकरी बठिंडा, बारामूला और मेरठ में रही। वे 2018 में पदोन्नत होकर मेजर बने थे। उनकी ढाई साल पहले ही मेरठ से राजौरी में तैनाती हुई थी। उनकी 15 नवंबर 2015 को जींद की ज्योति के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के जैमिनी हाल में परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

02 May 2026

हमीरपुर: शराब के नशे में बस चलाने पर चालक निलंबित

Video: छोटा सिलिंडर 250 रुपये महंगा, छात्रों का बिगड़ा बजट

02 May 2026

Video: कोयले-लकड़ी महंगे, पत्थर कोयले की बढ़ी मांग, बाजार में कमी

02 May 2026

Video: डॉक्टर से जानें, मौत की कॉल को कैसे रोकें; सट्टे की लत कैसे छुड़ाएं?

02 May 2026
विज्ञापन

Video: दिव्यांग छात्रा सारा मोइन ने 12वीं में 98.75% अंक लाकर रचा इतिहास

02 May 2026

सोसाइटी में बिजली और पानी की समस्या, गुस्साए निवासियों ने किया धरना प्रदर्शन

02 May 2026
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, VIDEO

02 May 2026

Pilibhit: पढ़ना जरूरी है... जिला पुस्तकालय की पुस्तकों से अपना भविष्य गढ़ रहे तीन सौ विद्यार्थी

02 May 2026

भीतरगांव: गोपालपुर-पचनगढ़ मार्ग पर मौत का साया, बम्बी पर न रेलिंग न संकेतक

02 May 2026

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- सार्वजनिक जगह पर न पढ़ें नमाज; हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत

02 May 2026

कानपुर: विजेंद्र स्वरूप पार्क-टीएसएच में यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन

02 May 2026

हाथरस जंक्शन के भोपतपुर बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा, स्मार्ट मीटर का किया विरोध

02 May 2026

Baghpat: यमुना में ठोकर निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट में भाकियू का धरना, सही स्थान पर काम कराने की मांग

02 May 2026

Phone Siren Alert: क्या आपके फोन में भी अचानक बजा सायरन? जानें क्यों आया 'अलर्ट'!

02 May 2026

Bihar Weather Update: कही लू, तो कहीं बारिश...Bihar में मौसम की अजब साजिश!

02 May 2026

Bihar News: ये क्या! Jitan Ram Manjhi पर चिल्ला पड़े Chirag Paswan! आखिर क्यों सुनाया?

02 May 2026

अलीगढ़ डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, यह है मांग

02 May 2026

Meerut: मुजफ्फरपुर खूंटी गांव के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

02 May 2026

मेरठ: मवाना में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का तहसील में हंगामा, हटाने की मांग

02 May 2026

Lakhimpur Kheri: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारी परेशान, बोले- कैसे चलेगा कारोबार

02 May 2026

Video: एशियन बीच गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं धर्मशाला की बेटियों का भव्य स्वागत

02 May 2026

जालंधर में जिम में महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़ा, रिसोर्ट मालिक गिरफ्तार

02 May 2026

VIDEO: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से होटल-ठेला कारोबार पर बढ़ा दबाव

02 May 2026

Rajasthan News: अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर गंभीर सड़क हादसा, एयरबैग खुलने से परिवार सुरक्षित

02 May 2026

विदेशों में नेटवर्क, लाखों रुपए जब्त..Motihari में 'गंदा' खेल हुआ उजागर! क्या है पूरा मामला?

02 May 2026

जालंधर में महिला ने पति पर लगाया बाइबिल के पन्ने फाड़ने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

02 May 2026

अतरौली और अलीगढ़ शहर में स्मार्ट मीटर का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

02 May 2026

गुरुहरसहाए के बाजेके गांव में पाकिस्तानी ड्रोन मिला

कानपुर: रामादेवी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का प्रथम स्थापना दिवस; महिला शक्ति ने केक काटकर किया शुभारंभ

02 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed