Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Leopard spotted in the fields of Hathwala; Forest Department launches search operation following information from villagers.
{"_id":"6afdaf415a8d7485200ab982","slug":"video-leopard-spotted-in-the-fields-of-hathwala-forest-department-launches-search-operation-following-information-from-villagers-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हथवाला के खेतों में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथवाला के खेतों में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान
पानीपत। समालखा के ग्रामीण क्षेत्र हथवाला के खेतों में बुधवार को तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने अचानक एक जंगली जानवर को गन्ने के खेतों की तरफ जाते देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन्य एवं जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों को साथ लेकर सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया।
हथवाला निवासी किसान रमेश कुमार ने बताया कि हम सुबह अपने खेतों में गए थे, तभी गन्ने के पास कुछ हलचल हुई। पास जाकर देखा तो एक बड़ा तेंदुआ खेत की तरफ भाग रहा था। उन्हों तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीण सुरेश ने बताया कि तेंदुए की खबर मिलते ही ग्रामीण व किसान लाठी-डंडे लेकर खेतों के पास एकत्र हो गए। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर अब हर कोई डरा हुआ है।
सूचना मिलने पर वन एवं जीव विभाग के अधिकारी तुरंत अपनी टीम के साथ हथवाला गांव पहुंचे। विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों को साथ लेकर गन्ने के खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल अकेले खेतों की तरफ न जाएं और सतर्क रहें। वन विभाग की टीम पंजों के निशानों की जांच कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।