Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dispute over transaction in Panipat: Suraj was murdered by his friends; accused absconding

पानीपत में 50 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद: दोस्तों ने मिलकर की थी सूरज की हत्या, 4 महीने से फरार आरोपी काबू

Wed, 18 Nov 2026 03:06 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 18 Nov 2026 03:06 PM IST
सार

शिकायत के अनुसार सभी दोस्तों ने बारी-बारी से सूरज की लाठी-डंडों से पिटाई की थी और उसका गला भी दबाया था। इस हमले में सूरज की मौत हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
Dispute over transaction in Panipat: Suraj was murdered by his friends; accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

50 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में पिछले चार महीने से फरार चल रहे सातवें आरोपी को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पानीपत की बीवर्स कॉलोनी से काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी गांव पड़रावा, पोस्ट भीमपुर मझियावा, थाना कोच, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल पानीपत की बीवर्स कॉलोनी में किराये पर रह रहा था।

विज्ञापन




थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी पीएसआई अरविंद की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन


50 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक हरिनगर, कच्चा कबाड़ी फाटक निवासी मधु पत्नी सूरज ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत देकर बताया था कि 50 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में अजीत पुत्र रामपाल, रंजीत पुत्र सुरेंद्र यादव, सूरज पुत्र नंदू पासवान, मुकेश पुत्र राजेश, प्रिंस पुत्र कर्मवीर, राजा उर्फ काला, कुंदन और धर्मेंद्र ने मिलकर उसके पति सूरज की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार सभी दोस्तों ने बारी-बारी से सूरज की लाठी-डंडों से पिटाई की थी और उसका गला भी दबाया था। इस हमले में सूरज की मौत हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


पहले छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार चल रहे सातवें आरोपी रंजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर बीवर्स कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed