Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Health camp held in Panipat on World Heart Day; Anant Help Foundation provided free check-ups to 200 patients.
{"_id":"6abbafbc05c8d350b60df899","slug":"video-health-camp-held-in-panipat-on-world-heart-day-anant-help-foundation-provided-free-check-ups-to-200-patients-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, अनंत हेल्प फाउंडेशन ने 200 मरीजों की निशुल्क जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, अनंत हेल्प फाउंडेशन ने 200 मरीजों की निशुल्क जांच की
पानीपत। अनन्त हेल्प फाउंडेशन द्वारा असंध रोड मदान अस्पताल में विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को हार्ट केयर कैंप लगाया गया। शिविर में हर वर्ग के लगभग 200 मरीजों की निशुल्क जांच कर उपचार व परामर्श दिया गया। कैंप के दौरान मरीजों के बीपी, ईसीजी, ब्लड शुगर, बीएमआई और एचबी की जांच की गई।
इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनन्त ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. अनन्त ने बताया कि उचित समय पर सही जांच, मार्गदर्शन और इलाज से अनेकों मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सही खान-पान, नियमित व्यायाम, परहेज और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि मदान ने शिविर में आए सभी मरीजों को स्वस्थ आहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उनको खान-पान के साथ अच्छा लाइफ स्टाइल भी अपनाना चाहिए। शिविर में आए लोगों को डाइट चार्ट समझाया। डॉ. अनन्त ने गंभीर स्थिति वाले कई मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।