{"_id":"6abc2e94d5117cd06600bad3","slug":"moisture-halts-procurement-of-pr-paddy-panipat-news-c-18-1-knl1004-1002641-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नमी ने रोकी पीआर धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नमी ने रोकी पीआर धान की खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सरकार के धान की सरकारी खरीद शुरू करने के निर्देश के बाद जिले की मंडियों में मंगलवार को भी पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। धान में अधिक नमी को खरीद में सबसे बड़ी बाधा बताया जा रहा है। मतलौडा अनाजमंडी में पीआर धान लेकर पहुंचे किसान प्रदीप नैन के धान में 23 फीसदी नमी मिली। नमी अधिक होने के कारण खरीद से मना कर दिया गया। किसान को धान की ढेरी मंडी में फैलाकर सुखाने की कोशिश करनी पड़ी।
बीते तीन दिनों से खराब मौसम और बारिश के कारण मंडियों में धान की आवक प्रभावित रही। मंगलवार को मौसम साफ होने के बावजूद किसान मंडियों में बहुत कम पहुंचे। जिले की सभी मंडियों में मिलाकर करीब 30 गेट पास ही काटे गए। जिले की प्रमुख मतलौडा अनाजमंडी में तो महज तीन गेट पास कटे।
धान में नमी अधिक होने से किसानों को मंडी में अपनी ढेरियां फैलाकर उसे सुखाने की जुगत करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि मौसम साफ रहने पर नमी कम होने की उम्मीद है, जिससे पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, मंगलवार को 1509 धान के भाव में तेजी देखने को मिली। आवक कम होने के कारण इसका अधिकतम भाव करीब 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले दिनों 1509 के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को आवक कम रहने का असर बाजार भाव पर दिखाई दिया। दूसरी ओर मार्केट कमेटी आवक की स्थिति पर नजर रखे है।
13,200 मीट्रिक टन धान पहुंचा, पीआर की आवक सिर्फ 200 टन
मार्केट कमेटी सचिव आशा ने बताया कि मंगलवार को पोर्टल सुचारू रूप से चल रहा था और बारदाना भी उपलब्ध है। खरीद में पोर्टल या बारदाने की समस्या नहीं है। असल में आवक काफी कम रही है। सोमवार शाम तक जिले की मंडियों में करीब 13,200 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका था। इसमें पीआर धान की मात्रा करीब 200 मीट्रिक टन ही है। मंगलवार को करीब 400 मीट्रिक टन धान की आवक हुई।
17% नमी मिलने पर मंत्री ने अपने सामने कराई धान की खरीद
इसराना। इसराना अनाज मंडी में मंगलवार को नमी के चलते किसान की धान नहीं खरीदी गई। इसी दौरान पंचायत एवं खनन विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आधुनिक मशीन से अपने सामने धान की नमी की जांच कराई, जिसमें 17 प्रतिशत नमी मिली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को किसान की धान खरीदने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और मंडी में उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पंचायत एवं खनन विकास मंत्री ने मंडी में आधुनिक मशीन से धान में नमी की जांच भी की और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही किसानों से धान को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाने का आह्वान किया।
इस दौरान पलड़ी गांव के किसान पवन ने मंत्री का आभार जताया। मौके पर एसडीएम नवदीप नैन, डीएमईओ मनोज दहिया, अध्यक्ष राजेश जागलान और सचिव पवन नागपाल मौजूद रहे। संवाद