{"_id":"6abc2e9cabdb094201002def","slug":"grievances-of-206-people-resolved-at-the-camp-panipat-news-c-18-1-knl1004-1002642-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 206 ने शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 206 ने शिकायतों का समाधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित सेतु शिविर के दूसरे दिन 206 नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें पेंशन, क्रेडिट और लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
एक ही स्थान पर कई विभागों के स्टॉल लगाए जाने से नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने शिविर का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सेतु शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को घर के नजदीक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए एक ही स्थान पर पेंशन, क्रेडिट और लाडो लक्ष्मी योजना समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करें और उनकी अर्जियों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।