{"_id":"69907477549273584f02d5b0","slug":"video-doctor-shortage-hinders-treatment-in-panipat-with-long-queues-of-patients-2026-02-14-1771074679","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में चिकित्सकों की कमी बन रही इलाज में बाधा, मरीजों की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में चिकित्सकों की कमी बन रही इलाज में बाधा, मरीजों की लंबी लाइन
जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को चिकित्सक न मिलने पर मरीजों को दवा के लिए बार-बार चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में लगातार चौथे दिन भी नहीं मिले। ऐसे में गर्भवतियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में गैस की दवा न मिलने से मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ी। ओपीडी में चिकित्सक भी शाम को आधे घंटे पहले उठ गए। पूरी ओपीडी खाली रही। केवल फार्मेसी में दो से तीन कर्मचारी बैठे।
जिला नागरिक अस्पताल में नौ बजे ओपीडी शुरू होती है। शनिवार को साढ़े आठ बजे ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए। ओपीडी के लिए पंजीकरण का कार्य नौ बजे के बाद शुरू किया। लोग इसके लिए पहले ही लाइन में खड़े हो गए थे। इसके बाद दिन बढ़ाने के साथ ओपीडी की लाइन भी लंबी होती चली गई। चिकित्सक न मिलने पर लोगों का दर्द भी बढ़ने लगा। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। शहर व दूर-दराज से आए मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटकर वापस जाना पड़ा। ऐसे में करीब 250 मरीजों को लौटना पड़ा। फिजिशियन की ओपीडी करीब 400 की रहती है। इसमें से आधे से ज्यादा मरीज गैस के मिलते हैं लेकिन अस्पताल में शनिवार को गैस की दवा नहीं मिली। ऐसे मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ी। दोपहर बाद दो बजे चिकित्सकों ने अपनी सीट से उठना शुरू कर दिया। इसके 10 से 15 मिनट में ही चिकित्सक के केबिन ही नहीं पूरी ओपीडी खाली हो गई। पौने तीन बजे ओपीडी में केवल फार्मेसी में दो से तीन कर्मचारी बैठे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।