फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation and fire department staff adamant on strike; municipal office locked.

Panipat News: हड़ताल पर अड़े सफाई-दमकल कर्मचारी, निगम कार्यालय पर जड़ा ताला

Thu, 10 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 10 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire department staff adamant on strike; municipal office locked.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नगर निगम के सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने सहकर्मियों के निलंबन और बर्खास्तगी के विरोध में निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पालिका बाजार और ताऊ देवीलाल कॉम्प्लेक्स स्थित नगर निगम कार्यालयों पर ताले जड़ दिए। हालांकि कुछ समय बाद ताले खोल दिए गए लेकिन हड़ताल के चलते क्लर्क समेत कई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इससे प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े काम प्रभावित हुए। काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को 43 सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने का दावा किया। निगम के अनुसार मंगलवार को भी करीब 28 से 30 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे थे। जिला प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है और आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

मांगें लागू करने के बजाय कार्रवाई का आरोप : यूनियन प्रधान नरेश कुमार अठवाल और सचिव राजन ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगें लागू करने के बजाय निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई कर भय का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 17 मांगें मान ली थीं, लेकिन लागू नहीं किया जा रहा। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम नहीं होने से लोग परेशान
मॉडल टाउन निवासी रमेश कुमार ने बताया कि बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन संबंधित खिड़की बंद है। तहसील कैंप निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के साथ एनडीसी की जरूरत थी, लेकिन संबंधित क्लर्क के नहीं मिलने से काम नहीं हुआ।
इंसार बाजार निवासी सतपाल सिंह ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बाजारों में कूड़े के ढेर लगने की शिकायत की। सेक्टर-12 निवासी अनिल मलिक ने कहा कि कर्मचारियों और निगम प्रशासन के विवाद में आम नागरिक परेशान हो रहा है और जरूरी काम के लिए बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


कर्मचारियों से लगातार बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही व्यवस्था सामान्य कर ली जाएगी। -डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed