फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A rigorous

Panipat News: हनुमान स्वरूपों के 40 दिन के कठिन व्रत शुरू, मुल्तान से आई ऐतिहासिक परंपरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A rigorous
चलिया व्रत पर बैठते श्री बाबा बालक नाथ महावीर दल के सदस्य। संवाद
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन


पानीपत। दशहरा के लिए शहर में भक्ति और साधना का माहौल बनना शुरू हो गया है। इस दिन विशेष रूप से निकाले जाने वाले हनुमान स्वरूपों के लिए जिले के श्रद्धालु 40 दिवसीय (चलिया) कठिन व्रत और साधना अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे। कुछ भक्त वीरवार तो कुछ शुक्रवार को व्रत का संकल्प लेंगे।

इस वर्ष 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इसके चलते श्रद्धालु 10 और 11 सितंबर से 40 दिनों के व्रत का संकल्प लेंगे। जिले में करीब 600 हनुमान सभाएं हैं। इनसे जुड़े मुख्य हनुमान स्वरूप और उनके सेवक इस कठिन व्रत का पालन करते हैं। कुछ श्रद्धालु 40 तो कुछ 21 दिन का उपवास रखकर पवनपुत्र हनुमान की आराधना में लीन रहेंगे।
विज्ञापन


मुल्तान से पानीपत पहुंची ऐतिहासिक परंपरा
इस अनूठी धार्मिक परंपरा का इतिहास विभाजन से पहले पाकिस्तान के मुल्तान शहर से जुड़ा है। बुजुर्गों के अनुसार मुल्तान में बालकृष्ण नारंग हनुमान स्वरूप बनते थे और वहां से हनुमान जी की एक पवित्र मूर्ति साथ लेकर आए थे, जो आज भी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाजन के बाद पानीपत में बसी यह परंपरा समय के साथ विस्तार पाती गई। जिले में अब हनुमान स्वरूपों की संख्या करीब 600 है, जबकि उनके साथ व्रत रखने वाले सेवकों और श्रद्धालुओं की संख्या दो हजार से अधिक है।

साधना में करने होते हैं कठोर नियमों का पालन
प्राचीन शिव मंदिर सनातन देव संन्यास आश्रम (रामनगर, तहसील कैंप) के प्रधान सुभाष गुलाटी ने बताया कि 40 दिनों तक व्रतधारियों को बेहद कड़े धार्मिक नियमों का पालन करना होता है। पूर्ण अखंड ब्रह्मचर्य के साथ साधकों को मंदिर परिसर में ही रहना होता है। पूरे दिन में केवल एक बार सात्विक भोजन किया जाता है और त्रिकाल पूजा-पाठ होता है।

सुबह पांच से सात बजे तक हवन, दोपहर एक से डेढ़ बजे तक विशेष पूजा-अर्चना और शाम छह से रात नौ बजे तक सत्संग व पूजन होता है। नियमों में चूक होने पर व्रत खंडित माना जाता है। 40 दिनों की इस अखंड तपस्या के बाद विजयादशमी पर हनुमान स्वरूपों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इनके दर्शनों के लिए शहरभर से श्रद्धालु उमड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed