{"_id":"6aa1c7d6565d485e2e060c9d","slug":"issues-regarding-facilities-for-chambers-parking-and-junior-advocates-are-significant-in-the-bar-elections-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163833-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बार चुनाव में चैंबर, पार्किंग और जूनियर अधिवक्ता की सुविधा के मुद्दे अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बार चुनाव में चैंबर, पार्किंग और जूनियर अधिवक्ता की सुविधा के मुद्दे अहम
विज्ञापन
रजनीश त्रेहन।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार चुनाव में चैंबर, नए भवन, पार्किंग के साथ जूनियर और महिला अधिवक्ताओं की सुविधाओं के मुद्दे प्रमुख हैं। जूनियर और महिला अधिवक्ताओं की संख्या को देखते हुए प्रधान पद के सभी प्रत्याशी उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। इसके अलावा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय का मुद्दा भी प्रत्याशियों के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल है।
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को दिनभर बार परिसर में प्रचार का दौर चलता रहा। प्रधान पद के लिए इस बार रजनीश त्रेहन, जितेंद्र कुंडू, वीरेंद्र मलिक और सुनील शर्मा चुनाव मैदान में हैं। चारों प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मजबूत माहौल होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में प्रधान पद के लिए मुकाबला कांटे का माना जा रहा है।
चुनाव में 2525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 509 महिला अधिवक्ता हैं। यही वजह है कि महिला अधिवक्ता भी प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने एजेंडे में महिला अधिवक्ताओं की सुविधाओं को शामिल किया है। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग लाइब्रेरी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के वादे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बड़ी संख्या में जूनियर अधिवक्ता भी मतदान करेंगे। ऐसे में उनके लिए लीगल ट्रेनिंग, चैंबर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी चुनावी मुद्दा बन गई है। वहीं, अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर, पार्किंग, आधुनिक कैंटीन और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं को लेकर भी प्रत्याशी अपने-अपने एजेंडे सामने रख रहे हैं।
प्रधान पद के प्रत्याशियों का एजेंडा
जितेंद्र कुंडू: नए चैंबर और पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। कैंटीन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। बार को मजबूत किया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न न हो। बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा।
रजनीश त्रेहन: सभी अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग चैंबर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए नया भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा होगी। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए लीगल ट्रेनिंग शुरू कराई जाएगी। आधुनिक कैंटीन, डिस्पेंसरी, ग्रुप इंश्योरेंस, आधुनिक लाइब्रेरी और कोर्ट टिकट वेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बार रूम को न्यायिक भवन से अलग नए भवन में बनाने तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था कराने का भी प्रयास होगा।
सुनील शर्मा: अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाए जाएंगे और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी अधिवक्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। युवा और महिला अधिवक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बार और बेंच के संबंधों को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सलाह से काम किया जाएगा। कैंटीन में खाने की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।
वीरेंद्र मलिक: जिन अधिवक्ताओं के पास चैंबर नहीं हैं, उनके लिए चैंबर बनाए जाएंगे। इसके लिए नए भवन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ग्रुप इंश्योरेंस और बेहतर कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिवक्ताओं के चैंबरों को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा। बार की आय-व्यय का ब्योरा हर माह नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।