फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accidental insurance coverage for sanitation workers and sewer workers in the event of death while on duty has been increased from ₹5 lakh to ₹10 lakh.

सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि पांच से बढ़ा की 10 लाख

Sun, 25 Oct 2026 10:00 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:00 PM IST
Accidental insurance coverage for sanitation workers and sewer workers in the event of death while on duty has been increased from ₹5 lakh to ₹10 lakh.
पानीपत। प्रदेश सरकार ने सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि दोगुना कर दिया है। पहले यह पांच लाख रुपये दी जाती थी। अब इसे बढ़कर 10 लाख रुपये कर दिया है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज की जयंती पर पानीपत के आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित खटीक गर्जना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने पानीपत में खटीक समाज की धर्मशाला बनाने और अपने कोष से 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने कर घोषणा की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि खटीक समाज देश के 21 राज्यों में फैला हुआ है और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में योगदान के बावजूद समाज की तरक्की अपेक्षाकृत कम हुई है, इसलिए समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की पहली भर्ती में डीएससी वर्ग के 604 जवान भर्ती हुए हैं। यह समाज की प्रगति का एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बड़ी घोषणा की कि अगले वर्ष संत दुर्बलनाथ की जयंती को सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन-आलोट से सांसद अनिल फिरोजिया ने की। उन्होंने समाज के उत्थान पर जोर दिया और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने, पानीपत में खटीक समाज के बच्चों के लिए अलग से छात्रावास बनाने और संत शिरोमणि दुर्बलनाथ आयोग का गठन करने की प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में समाज के प्रतिनिधियों को अवसर देने की बात कही और डीएससी लागू करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व सांसद विनोद सोनकर और उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिप्पी महेंद्रा, हरियाणा प्रभारी राजेश भिवाल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोंगा ने अतिथियों का स्वागत किया और समाज की ओर से एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप मोंगा, अमित मुंडे, डॉ. एमपी सिंह, आशीष, रोहित बड़गुर्जर, डॉ. पंकज पेवदी, मोहन मोंगा और हिमांशु नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला: गेयटी थिएटर में कथक कार्यशाला का आगाज, प्रतिभागियों ने सीखी लखनऊ घराने की बारीकियां

25 Oct 2026

दमोह: फुटेरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी; कुरयाना मोहल्ले का रहने वाला था

25 Oct 2026

झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाबभर में झाड़ू फूंक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना: डेरा बाबा रुद्रानंद में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने टेका माथा, विधायक विवेक शर्मा ने किया स्वागत

25 Oct 2026

कोटकपूरा में मानवाधिकार आयोग की लोक सुनवाई, 45 शिकायतों पर हुई सुनवाई

विज्ञापन

शाहजहांपुर: स्वर्णकार समाज ने मनाई महाराजा अजमीढ़ की जयंती, प्रतिमा स्थापित कराने की मांग

25 Oct 2026

शाहजहांपुर: केवीएस ने रोमांचक मुकाबले में गुर्जर अकादमी को एक विकेट से हराया

25 Oct 2026
विज्ञापन

हमीरपुर में बाजार गुलजार, सार्वजनिक शौचालयों पर ताले; खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं परेशान

भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के अवसर पर लुधियाना में 29वां राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

25 Oct 2026

मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; डीसी जतिन लाल ने परिवार सहित टेका माथा

25 Oct 2026

रामपुर में 1 नवंबर से सजेगी अश्व प्रदर्शनी, चामुर्थी घोड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

25 Oct 2026

उमरिया: पुरानी रंजिश में घर पर हमला, महिला से मारपीट और जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

25 Oct 2026

कोरिया: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में नौ लोग घायल, उपचार के दौरान एक महिला की मौत

25 Oct 2026

यमुनानगर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान

25 Oct 2026

रोहतक में सैर पर निकली मां-बेटी को कार चालक ने मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद

25 Oct 2026

भिवानी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्योत्सव का आगाज, 25 राज्यों के साहित्यकार जुटे

25 Oct 2026

शिवपुरी: भोपाल मार्ग पर थार से 92 हजार नकद और सोने की अंगूठी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध कार

25 Oct 2026

अपराध: भिंड जिला अस्पताल परिसर में फायरिंग से हड़कंप, कलेक्टर ने कहा- किसी को नहीं बख्शा जाएगा

25 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल पर टिप्पणी के विरोध में उतरा वैश्य समाज, उच्च शिक्षा मंत्री से माफी मांगने की मांग

25 Oct 2026

VIDEO: आगरा के बाह में लगा स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सकों ने किया निशुल्क उपचार

25 Oct 2026

परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने और नशे के खिलाफ सुमित डढ़वाल ने जलाया पंजाब सरकार का पुतला

मोगा में 220 नशीली गोलियों और 1.55 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित कार सवार गिरफ्तार

बुरहानपुर: ताप्ती मैया से मिलन, आस्था की तीन डुबकी और जय बालाजी के जयकारे! सतीयारा घाट पर श्रद्धा का सैलाब

25 Oct 2026

लुधियाना: हठूर में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बताया साइलेंट अटैक; गांव में नशे की चर्चा

25 Oct 2026

बरनाला में पेमेंट मांगने पर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट

बहादुरगढ़ में सीटू कार्यकर्ताओं ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन किया

अलीगढ़ में पीईटी परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर सख्ती

25 Oct 2026

वीडियो: गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 में दौड़े धावक, सीएम धामी ने किया पुरस्कृत

25 Oct 2026

कूनो क्षेत्र में चीतों का हमला: टपरी में घुसे चीते, दो बछड़ों को किया शिकार; सो रहे दंपती ने भागकर बचाई जान

25 Oct 2026

वीडियो: शाहजहांपुर स्टेशन पर पीईटी अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, सीट के लिए हुई धक्का-मुक्की

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed