{"_id":"6adddddd6b207fad7d01e497","slug":"video-maa-chintpurni-temple-devotees-rush-dc-una-jatin-lal-darshan-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; डीसी जतिन लाल ने परिवार सहित टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; डीसी जतिन लाल ने परिवार सहित टेका माथा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:15 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी और दिनभर भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। शाम तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर शीश नवाया। इस दौरान डीसी ऊना जतिन लाल ने भी परिवार सहित मंदिर पहुंचकर मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए।
रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी के चलते मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। शाम तक श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड से आगे तक पहुंच गई थीं। भक्त कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीसी ऊना जतिन लाल भी अपने परिवार के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।