{"_id":"6adde08543b50d6a3f02660f","slug":"video-protests-involving-the-burning-of-brooms-held-across-punjab-demanding-justice-in-the-jhota-murder-case-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाबभर में झाड़ू फूंक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाबभर में झाड़ू फूंक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग
मानसा के परविंदर सिंह उर्फ झोटा हत्याकांड में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, किसान यूनियन सिद्धूपुर समेत अन्य संगठनों ने झाड़ू जलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगें उठाईं।
प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
किसान नेता शिंगारा सिंह ने कहा कि झोटा के परिवार के साथ केवल किसान ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
वहीं, जगदीश सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का इस्तीफा शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य मांगों को पूरा करने के लिए तैयार हो सकती है, लेकिन जब तक मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन का समाधान संभव नहीं है।
जगदीश सिंह ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नशे की समस्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।