Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Palwal News
›
Hotel worker killed after being hit by an unidentified vehicle on the highway; case registered against the driver.
{"_id":"6a6a07ee65dce3a9520068b9","slug":"video-hotel-worker-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-highway-case-registered-against-the-driver-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित मुंडकटी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक होटल कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार गांव सराय निवासी साद खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया किवह एनएच-19 पर सरपंच ढाबा नाम से होटल संचालित करते हैं। उनके यहां दल बहादुर पिछले काफी समय से कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। सोमवार की रात करीब 9:40 बजे मुंडकटी चौक के पास नेशनल हाईवे पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने दल बहादुर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना ओमवीर निवासी मरौली और राकेश मलिक ने फोन पर दी। इसके बाद घायल को तुरंत होडल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की और कच्चा प्लास्टर कर घर भेज दिया। अगले दिन मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दल बहादुर की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।