{"_id":"6ac154cbdef2a930f508421d","slug":"youth-in-car-dies-after-collision-with-truck-driver-flees-palwal-news-c-24-1-pal1008-128761-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धतीर-पलवल मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम से धतीर गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर की सूचना मिली थी। सूचना पर धतीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पंच कार और ट्रक क्षतिग्रस्त हालत में मिले। कार में कुसलीपुर निवासी चहुं विकास (22) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके चचेरे भाई नेत्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेत्रपाल ने बताया कि विकास गुरुग्राम में जॉब करता था। वीकेंड पर घर लौट रहा था। पुलिस ने मौके की ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी भी कराई। जांच अधिकारी एएसआई करन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।