{"_id":"6ac15482c1f33bbd3900d3ea","slug":"a-sub-health-center-will-be-constructed-in-gudhrana-palwal-news-c-24-1-pal1008-128758-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गांव में सजेगा सेहत का ठिकाना, दूर की दौड़ होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गांव में सजेगा सेहत का ठिकाना, दूर की दौड़ होगी खत्म
विज्ञापन
गुधराना में सब हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए जिला परिषद ने किया टेंडर जारी, 50 हजार को फायदा
46.43 लाख रुपये आएगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। गुधराना गांव और आसपास के गांवों के करीब 50 हजार से अधिक लोगों को जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला परिषद पलवल की ओर से गुधराना गांव में सब हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। सेंटर के निर्माण पर 46 लाख 43 हजार 453 रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 240 दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
सब हेल्थ सेंटर बनने के बाद आसपास के सीहा, सराय, खटेला, नगला एहसानपुर, तूमसरा, मर्रोली, पालरी, पिंगोड़ और सोलाका समेत कई गांवों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, प्राथमिक उपचार और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
15वें वित्त आयोग की राशि से होगा निर्माण
पंचायती राज विभाग की ओर से जारी टेंडर के अनुसार सब हेल्थ सेंटर का निर्माण 15वें वित्त आयोग (15 एफएफसी) की राशि से कराया जाएगा। केंद्र में प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। इससे सामान्य बीमारियों की जांच और उपचार के लिए ग्रामीणों को दूर स्थित सरकारी या निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गांव के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा से ग्रामीणों को होगा लाभ
जिला परिषद उपाध्यक्ष उमेश ने बताया कि गुधराना गांव में सब हेल्थ सेंटर बनने से आसपास के आधा दर्जनभर गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव के नजदीक उपलब्ध होने से लोगों को छोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों के समय और आने-जाने के खर्च की भी बचत होगी।