फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Road in Saundh not built even two years after tender.

Palwal News: टेंडर के दो साल बाद भी नहीं बनी सौंध गांव का सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Road in Saundh not built even two years after tender.
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर निर्माण पूरा कराने और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



होडल।
सौंध गांव में रास्ते का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के करीब दो साल बाद भी अब तक रास्ते का काम पूरा नहीं हो सका है। रास्ता अधूरा होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक रास्ते का निर्माण पूरा नहीं कराया गया। मामले को लेकर गांव निवासी लखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर रास्ते का निर्माण जल्द पूरा कराने और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लखविंदर सिंह के अनुसार नूंह-होडल मार्ग से डाडका गांव की ओर जाने वाले रास्ते में महेंद्र सिंह के खेत से श्रीचंद के खेत तक रास्ते का निर्माण कराया जाना था। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी रास्ता अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सरपंच और ठेकेदार से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को इस संबंध में ग्रिवांश कमेटी में भी शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद रास्ते में केवल रोड़ी डाल दी गई, लेकिन इससे रास्ते की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। खराब रास्ते के कारण किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

रास्ते की मिट्टी किसी ने उठा ली थी, जिसके कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। इस माह टाइल लगाने का काम शुरू कराया जाएगा और रास्ते का निर्माण पूरा किया जाएगा। - पोप सिंह, एसडीओ, पंचायत विभाग, होडल


ग्रामीणों से बातचीत

टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए करीब दो साल हो चुके हैं, लेकिन रास्ते का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ। शिकायत करने के बाद भी समस्या बनी हुई है। - घनश्याम

रास्ता कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है और बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। - सैली पहलवान

रास्ते का टेंडर हुए दो साल बीत गए हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जल्द निर्माण कराया जाना चाहिए। - गुरदेव सौंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article