{"_id":"6ad79330ef03ca6bc509ff51","slug":"video-dussehra-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-palwal-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल में धूमधाम से मनाया दशहरा, जय श्रीराम के जयकारों के बीच धू-धू कर जले रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में धूमधाम से मनाया दशहरा, जय श्रीराम के जयकारों के बीच धू-धू कर जले रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले
पलवल। शहर में अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री सनातन धर्म सभा एवं दशहरा कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में राम-रावण युद्ध की लीला के मंचन के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। समिति की ओर से 78वें दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।