{"_id":"6ad659556b74bd75c905ff04","slug":"cia-team-faces-opposition-while-arriving-to-apprehend-a-cyber-fraudster-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116560-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: साइबर ठग को पकड़ने पहुंची सीआईए टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: साइबर ठग को पकड़ने पहुंची सीआईए टीम का विरोध
विज्ञापन
बिना नंबर की गाड़ी से गांव पहुंची थी टीम, हवाई फायरिंग की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के मल्लहाका गांव में रविवार को साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर झिरका की टीम ने गांव के तीन युवकों को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उन्हें छुड़ा लिया। इस दौरान टीम के एक सदस्य की पिटाई की भी बात सामने आई है। ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिसकर्मियों के हवाई फायरिंग कर गांव से लौटने की चर्चा है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को सीआईए फिरोजपुर झिरका के कुछ जवान बिना नंबर की गाड़ी में मल्लहाका गांव पहुंचे थे। टीम के साथ झिमरावट गांव का एक व्यक्ति भी मौजूद था, जिसकी मल्लहाका गांव में रिश्तेदारी बताई जा रही है। घटना के दौरान लोगों ने उसे ही पकड़कर पीटा था।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की शिकायत नहीं मिली है और न ही कोई सूचना प्राप्त हुई है।