{"_id":"6ac8cfcfbd727ba7340f3036","slug":"video-the-asha-workers-union-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-chief-minister-at-the-mlas-residence-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स यूनियन ने विधायक आवास पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स यूनियन ने विधायक आवास पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
महेंद्रगढ़। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की ओर से आशा वर्कर्स की विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक कंवर सिंह यादव की अनुपस्थिति में उनके पुत्र राहुल को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन की पदाधिकारी सुनीता, राजबाला, कांता ने बताया कि आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड से विरोध प्रदर्शन करते हुए आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, ऑटो मार्केट, ब्रह्मचारी रोड होते हुए विधायक के आवास पर पहुंचीं। जहां पर विधायक की अनुपस्थिति में उनके पुत्र राहुल को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी को तुरंत लागू किया जाए। आशा वर्कर्स को नियमित कर्मचारी का दर्जा मिलने तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं। वर्ष 2023 में सात अगस्त से 19 अक्तूबर तक चली हड़ताल के दौरान काटे गए फिक्स मानदेय और इंसेंटिव की राशि भी बहाल करने की मांग की गई। यूनियन ने आशा वर्कर्स को मानदेय सहित मातृत्व अवकाश और मेडिकल लीव देने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने तथा स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने वाली आशाओं को दो लाख रुपये का सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग उठाई। इसके साथ ही आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर कर आशा वर्कर्स और उनके परिवारों के लिए पैनल अस्पतालों में इलाज की गारंटी देने की मांग की। उन्होंने ऑनलाइन कार्य के दबाव, मानदेय कटौती और कथित प्रताड़ना पर रोक लगाने तथा भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी बनाकर सभी वर्कर्स को भुगतान की स्लिप उपलब्ध करवाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो यूनियन की ओर से पंचकूला में राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर माह में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिले की आशा वर्कर्स मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।