फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shrimad Bhagwat Saptah Gyanotsav inaugurated with a Kalash Yatra in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: कलश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ, 501 महिलाएं कलश उठाकर हुई यात्रा में शामिल

Sun, 13 Sep 2026 04:15 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:15 PM IST
Shrimad Bhagwat Saptah Gyanotsav inaugurated with a Kalash Yatra in Mahendragarh
महेंद्रगढ़। श्रीगीता विज्ञान प्रचार समिति महेंद्रगढ़ की ओर से शहर की प्राचीन श्रीरामलीला परिषद् के प्रांगण में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ रविवार कलश यात्रा से किया गया, जिसमें शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हुई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता, नीशू मेहता सपरिवार रहे। जो श्रीमद्भागवत ग्रंथ को अपने सिर पर रख कर पैदल ही कलश यात्रा में शामिल हुए। जबकि पूजन का कार्य आचार्य विनोद के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण से करवाया गया। कथा प्रारंभ करने से पूर्व निकाली गई यह भव्य कलश यात्रा श्री रामलीला परिषद प्रांगण में स्थित संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा में 501 महिलाएं कलश उठाकर ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ श्रीकृष्ण भक्ति में झूमती हुई चल रही थी। तपोभूमि हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज भी घोड़ा बग्गी में सवार होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। जबकि उनके साथ सत्य-स्वरूप महाराज, मुनीराम, अवधेश बाबा, हरकेश ब्रह्मचारी, मटरू भी बग्गी में विराजमान थे। मार्ग में अनेक भक्तों की ओर से इस कलश यात्रा का पुष्प वर्षा व फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया कि श्री रामलीला परिषद में आयोजित यह 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 13 से 19 सितंबर तक होगी। कथा का रसपान महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज व्यासगद्दी पर विराजमान होकर सभी भक्तों को अपनी अमृतवाणी से करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 से सायं 7 बजे तक रहेगा। 20 सितंबर को सुबह 8.15 बजे हवन पूजन एवं गुरु पूजा से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का समापन समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: मत्स्य पालकों को डराकर वसूली करने के दो आरोपी गिरफ्तार

13 Sep 2026

कपूरथला में घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

कांगड़ा: धर्मशाला के दाड़ी स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई एनडीए परीक्षा, 192 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

13 Sep 2026

औरैया: रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा, डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

13 Sep 2026

कुल्लू: मनाली में हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम, पर्यटकों की पहली पसंद बने हिमाचली कारीगरों के सामान

13 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: पीआरडी जवान ने पीएम श्री विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, अवकाश पर था साथी जवान

13 Sep 2026

VIDEO: डेहरास रोड पर नाले में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

13 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला: दुनिया के बड़े मंचों पर गूंजी पहाड़ की आवाज, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘खूंटा’

13 Sep 2026

नूंह: राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,505 मामलों का निपटारा

13 Sep 2026

बीवां में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

13 Sep 2026

VIDEO: चंद मिनटों में लकड़ी पर तस्वीर, सलमान खान ने की तारीफ; बीटेक पास धर्मेंद्र की कला का हर कोई मुरीद

13 Sep 2026

हांसी में खाटू श्याम के जागरण में गया परिवार, पीछे से मकान में लाखों की चोरी

13 Sep 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से किया शृंगार; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

13 Sep 2026

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed