{"_id":"6aa67eb442392690ca09bb81","slug":"video-shrimad-bhagwat-saptah-gyanotsav-inaugurated-with-a-kalash-yatra-in-mahendragarh-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: कलश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ, 501 महिलाएं कलश उठाकर हुई यात्रा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: कलश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ, 501 महिलाएं कलश उठाकर हुई यात्रा में शामिल
महेंद्रगढ़। श्रीगीता विज्ञान प्रचार समिति महेंद्रगढ़ की ओर से शहर की प्राचीन श्रीरामलीला परिषद् के प्रांगण में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ रविवार कलश यात्रा से किया गया, जिसमें शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हुई।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता, नीशू मेहता सपरिवार रहे। जो श्रीमद्भागवत ग्रंथ को अपने सिर पर रख कर पैदल ही कलश यात्रा में शामिल हुए। जबकि पूजन का कार्य आचार्य विनोद के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण से करवाया गया।
कथा प्रारंभ करने से पूर्व निकाली गई यह भव्य कलश यात्रा श्री रामलीला परिषद प्रांगण में स्थित संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा में 501 महिलाएं कलश उठाकर ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ श्रीकृष्ण भक्ति में झूमती हुई चल रही थी। तपोभूमि हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज भी घोड़ा बग्गी में सवार होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। जबकि उनके साथ सत्य-स्वरूप महाराज, मुनीराम, अवधेश बाबा, हरकेश ब्रह्मचारी, मटरू भी बग्गी में विराजमान थे। मार्ग में अनेक भक्तों की ओर से इस कलश यात्रा का पुष्प वर्षा व फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया कि श्री रामलीला परिषद में आयोजित यह 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 13 से 19 सितंबर तक होगी। कथा का रसपान महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज व्यासगद्दी पर विराजमान होकर सभी भक्तों को अपनी अमृतवाणी से करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 से सायं 7 बजे तक रहेगा। 20 सितंबर को सुबह 8.15 बजे हवन पूजन एवं गुरु पूजा से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव का समापन समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।