फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A grand fair will be held at Bhaudi ki Bani on the 20th; winners will be showered with prizes.

Mahendragarh-Narnaul News: भौड़ी की बणी में 20 को होगा विशाल मेला, विजेताओं पर बरसेगा इनाम

Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A grand fair will be held at Bhaudi ki Bani on the 20th; winners will be showered with prizes.
सिहमा। गांव भौड़ी की बणी में 20 सितंबर को जाहर वीर गोगा जी महाराज का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रतियोगिताओं में नकद पुरस्कार तय किए हैं।
विज्ञापन

लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। लड़कों की कामड़ा कुश्ती में विजेता को 31 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम टीम को 1.51 लाख और द्वितीय टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय को 1100 और तृतीय स्थान पाने वाले धावक को 500 रुपये दिए जाएंगे। लड़कों और लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में भी इसी क्रम में 2100, 1100 और 500 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्ग जंप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकेंगे। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपये दिए जाएंगे। मेले में खेल प्रतियोगिताओं को लेकर ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed