फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gahda defeated Mandola to reach the quarter-finals.

Mahendragarh-Narnaul News: मांडोला को हरा गाहड़ा क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gahda defeated Mandola to reach the quarter-finals.
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जौहड़िया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ में खिलाड़ियों का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता के पूल मुकाबले में मांडोला और गाहड़ा के बीच फाइनल मैच खेला गया। मांडोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में सात विकेट खोकर 59 रन बनाए। जवाब में गाहड़ा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 5.2 ओवर में चार विकेट खोकर 60 रन बना लिए और छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ गाहड़ा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आयोजन समिति से जुड़े विजय पाल मालड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 2.51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता में ओपन कबड्डी और 55 किलोग्राम भार वर्ग कबड्डी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ओपन कबड्डी 18 सितंबर से शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed