फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees' anger increased over demands, preparation for strike

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर कर्मचारियों का बढ़ा रोष, धरने की तैयारी

Wed, 23 Sep 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Employees' anger increased over demands, preparation for strike
कनीना। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन शाखा कनीना की बैठक मंगलवार को कान्हा सिंह पार्क में हुई। अध्यक्षता शाखा प्रधान नरेंद्र सिंह ने की, जबकि मंच संचालन सचिव नवीन खैराना ने किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल कार्यालय अटेली के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

संगठन ने अधिकारियों से मिलने का समय भी मांगा, जो नहीं दिया गया। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन ने 14 सितंबर को पत्र के माध्यम से धरना-प्रदर्शन का नोटिस दिया है। प्रस्तावित प्रदर्शन में कनीना और अटेली शाखाओं की कमेटियां जिला कमेटी के मार्गदर्शन में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने करीब दो वर्षों से लंबित नियमित, एमपीडब्ल्यू और एचकेआरएन कर्मचारियों के जूते, डांगरी व रेनकोट की राशि का भुगतान करने की मांग की। एचकेआरएन कर्मचारियों को लंबित साबुन उपलब्ध कराने और अगस्त का वेतन जारी करने की मांग भी उठी।

इसके अलावा सभी साइटों पर प्लास्टिक मैट, रबर दस्ताने, पेचकस व अन्य सुरक्षा उपकरण, जलघरों पर टूल किट तथा बूस्टिंग स्टेशनों पर पर्याप्त रोशनी के लिए बड़ी हैलोजन लाइट लगाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने बाहरी व उनके अनुसार झूठी शिकायतों के दबाव में शोषण रोकने की भी मांग रखी। बैठक में सूबे सिंह, संजय सिंह, सचिन रंगा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed