{"_id":"6aa185ef14a6376968068649","slug":"video-narnaul-krishnavati-river-rejuvenation-work-underway-former-irrigation-minister-dr-abhay-yadav-inspected-the-site-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: कृष्णावती नदी पुनर्जीवन कार्य जारी, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: कृष्णावती नदी पुनर्जीवन कार्य जारी, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने किया निरीक्षण
नारनौल। जिले में कृष्णावती नदी के पुनर्जीवन और भूजल रिचार्ज का कार्य जारी है। गत मंगलवार को पूर्व सिंचाई मंत्री अभय यादव ने गोमला गांव के पास खुदाई का निरीक्षण किया। उन्होंने खुदाई की गई मिट्टी को नदी किनारे ढेर करने पर चिंता जताई। डॉ. यादव ने कहा कि बरसात में यह मिट्टी वापस नदी में आ जाएगी। उन्होंने विभाग से मिट्टी को दूर हटाने और ड्रेसिंग करने को कहा। विभाग ने फसल कटने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। यादव ने ग्रामीणों से भी मिट्टी हटाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने मानपुरा में नदी में पांच फुट से अधिक गहरे नहरी पानी को भी देखा।
डॉ. अभय यादव के कार्यकाल में कृष्णावती नदी में जल रिचार्ज की 55 करोड़ रुपये की योजना मंजूर हुई थी, जिसमें नारनौल ब्रांच, भालखी और महासर से पानी डालने की तीन योजनाएं शामिल थीं। ये योजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं। हरियाणा में कच्चा नाला और राजस्थान में पाइपलाइन डाली गई है। वर्तमान में राता कलां से मानपुर तक खुदाई का कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने पर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और राजस्थान के जलस्तर में सुधार होगा। दोहान नदी का रिचार्ज ढांचा भी पहले ही तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।