{"_id":"6a9a90b4f665088d990e86c9","slug":"video-morning-processions-taken-out-in-narnaul-on-janmashtami-chants-of-banke-bihari-resonate-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जन्माष्टमी पर निकली प्रभात फेरियां, गूंजे बांके बिहारी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में जन्माष्टमी पर निकली प्रभात फेरियां, गूंजे बांके बिहारी के जयकारे
जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार सुबह शहर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं। शहर के करीब पांच स्थानों से निकली प्रभात फेरियों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए तथा भजनों पर नृत्य करते हुए शहर की परिक्रमा की।
प्रभात फेरियों में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भगवान श्रीकृष्ण का डोला भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचता रहा। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और ‘बांके बिहारी लाल की जय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सुबह के समय शहर की गलियों में निकली झांकियों और श्रद्धालुओं की भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो नारनौल की गलियां वृंदावन की गलियों में बदल गई हों। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।