फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Archers hit the mark impressively at the state school meet, winning three medals.

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल स्टेट में तीरंदाजों का शानदार निशाना, जीते तीन पदक

Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Archers hit the mark impressively at the state school meet, winning three medals.
फोटो नंबर- 19खेल नर्सरी में तीरंदाजी का अभ्यास करते रजत पदक विजेता ​खिलाड़ी वंश।
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित तीरंदाजी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक जीते। अंडर-17 इंडियन राउंड महिला वर्ग व अंडर-19 पुरुष वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


महिला टीम में खेल नर्सरी की दो खिलाड़ी कीर्तिका व जागृति और पुरुष टीम में खेल नर्सरी के तीन खिलाड़ी जतिन पांडे, पुनीत सैनी व रोहन ने भाग लिया था। वहीं बीते दिन अंडर-14 वर्ग में वंश ने रजत पदक जीता था और राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन

खेल नर्सरी के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से अब स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में जिले के पदकों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। जिले के खिलाड़ियों ने अब तक 3 स्वर्ण, 5 रजत व 10 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

हमारा लक्ष्य था कि हम स्वर्ण पदक जीतें लेकिन मुकाबले के दौरान कुछ अंकों से पिछड़ गए। आगामी प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।-कीर्तिका, तीरंदाज
................


स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं।-वंश, तीरंदाज


वर्जन :

खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने स्कूल स्टेट में बेहतर प्रदर्शन कर एक रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके ताकि खिलाड़ी खेल के उच्चतम स्तर को प्राप्त कर सकें।-विनय कुमार, कोच, खेल नर्सरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed