{"_id":"6aa99111cf79473bd602ea44","slug":"bajra-procurement-is-imminent-but-the-mandis-are-not-yet-ready-narnol-news-c-203-1-mgh1006-130076-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरा खरीद सिर पर, मंडियां अभी तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरा खरीद सिर पर, मंडियां अभी तैयार नहीं
विज्ञापन
फोटा -55 मंडी के बाथरूम में पड़ी शराब और शीतल पेय की बोतल। संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ और सतनाली की अनाज मंडियों में एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद शुरू होने वाली है, लेकिन खरीद शुरू होने से पहले ही मंडियों में व्यवस्थाओं की कमी सामने आने लगी हैं। मंडियों में न तो नए खरीद केंद्र तैयार किए गए हैं और न ही बाजरे की अधिक आवक होने की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था है।
बाजरा खरीद के लिए पोर्टल एक अक्तूबर से खुलने की उम्मीद है। हालांकि, मार्केट कमेटी अभी विभागीय आदेशों का इंतजार कर रही है। इस बार महेंद्रगढ़ और सतनाली अनाज मंडियों में ही बाजरे की खरीद की जाएगी। यदि दोनों मंडियों में एक साथ अधिक मात्रा में बाजरा पहुंचा तो फसल उतारने और रखने के लिए जगह की समस्या खड़ी हो सकती है।
पहले अधिक आवक होने पर बाजरा सब डिपो के भवन में उतार दिया जाता था, लेकिन अब यह विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मार्केट कमेटी को जरूरत के अनुसार दूसरी जगह तलाशनी होगी।
विज्ञापन
शौचालयों की हालत भी खराब
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी के शौचालयों की हालत भी ठीक नहीं मिली। यहां बिजली की व्यवस्था नहीं है और एक शॉकेट भी टूटा हुआ है। सफाई का भी अभाव है। वॉशबेसिन और यूरिनल में शीतल पेय व शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। शौचालय के आसपास बीड़ी और सिगरेट भी बिखरी हुई हैं।
मंडी परिसर में गंदगी से बढ़ेगी दिक्कत
मंडी में बाजरा उतारने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जगह-जगह आढ़तियों का सामान और कूड़ा पड़ा है। यदि समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो खरीद के दौरान जाम जैसी स्थिति बन सकती है और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
मंडी में अनाज खरीद के लिए योजना तैयार की जा रही है और अब तक किसी प्रकार के आदेश नहीं आए हैं। मंडी में अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। खरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी। शौचालयों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर आवक अधिक होती है तो दूसरा विकल्प उसी दौरान बनाया जाएगा।-नरेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़