{"_id":"68596e4b871f629d0d0b68ef","slug":"video-martyr-wife-maya-devi-story-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीरांगना की शौर्यगाथा: पति शहीद हुए तो माया देवी ने दो बेटों को बनाया फौजी, पोते भी कर रहे भर्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना की शौर्यगाथा: पति शहीद हुए तो माया देवी ने दो बेटों को बनाया फौजी, पोते भी कर रहे भर्ती की तैयारी
बवानियां गांव की माया देवी महज 26 वर्ष की थीं, जब उनके पति जिले सिंह श्रीलंका में चलाए गए ऑपरेशन पवन के दौरान साल 1988 में शहीद हो गए थे। जिले सिंह चाहते थे कि उनके बेटे भी सैनिक बनकर देश की सेवा करें। माया देवी ने खेती और सेना से मिलने वाली पेंशन से न सिर्फ तीन बच्चों की परवरिश की, बल्कि अपने दो छोटे बेटों को फौजी बनाकर पति की अंतिम इच्छा भी पूरी की।
वीरांगना माया देवी बताती हैं कि पति के बलिदान के वक्त बड़ा बेटा संजय महज 7 वर्ष का था। दूसरे नंबर का बेटा राजीव साढ़े तीन साल और सबसे छोटा बेटा विजय महज 9 माह का था। जिले सिंह का सेना के प्रति गहरा लगाव था। वे जब भी घर आते तो बेटों में सैनिक की छवि देखते थे। वे तीनों बेटों को सेना में भेजना चाहते थे।
पति का बलिदान होते ही तीन बेटों और परिवार की जिम्मेदारी माया देवी पर आ गई। माया देवी ने ढाई एकड़ भूमि पर खेती और पशुपालन कर बच्चों को पाला। आय के सीमित साधन होने के बावजूद बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई।
माया देवी ने बताया उन्होंने बड़े बेटे संजय को घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार किया। संजय के साथ मिलकर दोनों छोटे बेटों राजीव और विजय को सेना में भर्ती कराया। साल 2014 में मकान बनाते समय गिरने के कारण बड़े बेटे संजय का निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।