{"_id":"6916fd0b9d230f337608d4b4","slug":"video-in-narnaul-a-message-of-unity-was-given-by-forming-a-human-chain-and-singing-the-national-anthem-collectively-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में मानव श्रृंखला बनाकर और राष्ट्रीय गीत का समूह गान कर दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में मानव श्रृंखला बनाकर और राष्ट्रीय गीत का समूह गान कर दिया एकता का संदेश
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर और राष्ट्रीय गीत का समूह गान करके एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश दिया। राजकीय महाविद्यालय नारनौल की एनएसएस इकाइयों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा निदेशक एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन और उपप्राचार्य डॉ. हवा सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर एक जागरूकता रैली और मानव श्रृंखला बनाकर कर एकता अखंडता संप्रभुता का संदेश दिया। उपप्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, एकता और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। एनएसएस अधिकारी और संयोजक डॉ. पलक ने बताया कि समारोह के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. चंद्रमोहन की अगुवाई में स्वयंसेवकों ने रैली एवं नारे स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम् भारत माता की जय जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का सफल संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नरेश यादव, डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. अमित, डॉ. मनप्रीत कौर एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।