{"_id":"6a58ef47fd39ae2c6a04d847","slug":"video-female-students-learned-about-the-law-and-safety-during-the-dost-police-program-in-narnaul-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: दोस्त पुलिस' कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना कानून और सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: दोस्त पुलिस' कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना कानून और सुरक्षा का पाठ
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को आयोजित 'दोस्त पुलिस' कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की 40 छात्राओं ने अटेली थाना का भ्रमण किया। जेआरसी ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सी.एस. वर्मा 'प्रभाकर' और ब्रिगेड ऑफिसर राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची छात्राओं को थाना प्रबंधक सज्जन सिंह, एमएचसी विकास तथा महिला पुलिस कांस्टेबल मोहित ने पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, हेल्प डेस्क, शिकायत निवारण व्यवस्था और सीसीटीवी कंट्रोल रूम के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी समझाए गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1091 और आपातकालीन सेवा 112 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर उनकी कार्यशैली को नजदीक से समझा। डॉ. वर्मा ने छात्राओं को अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।