फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The path to self-realization through the practice of celibacy was explained.

Mahendragarh-Narnaul News: ब्रह्मचर्य धर्म के माध्यम से आत्मकल्याण का मार्ग बताया

Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The path to self-realization through the practice of celibacy was explained.
फोटो नंबर-17दस लक्षण महामंडल विधान के दौरान उप​स्थित बच्चे व समाज के लोग। स्रोत: समाज
नारनौल। मोहल्ला नलापुर स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महामंडल विधान के तहत उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। आचार्य अर्जव सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री महत् सागर, मुनिश्री विभोर सागर और मुनिश्री सानंद सागर महाराज के सानिध्य में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधान का निर्देशन पंडित ऋषभ जैन शास्त्री ने किया।
विज्ञापन

प्रवचन में मुनिराज ने कहा कि ब्रह्मचर्य आत्मसंयम और आत्मकल्याण का मार्ग है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखने और प्रत्येक जीव को अपने समान मानने से जीवन में धर्म की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जिनेंद्र भगवान के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व दस दिनों तक मनाया जाता है। इसमें क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की जाती है। इसके बाद क्षमावाणी पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नलापुर से विशाल शोभायात्रा निकली, जो पुरानी कचहरी, पुल बाजार, मानक चौक और आजाद चौक होते हुए महावीर जैन मंदिर पहुंची। कठिन उपवास रखने वाले श्रावकों के सम्मान में समारोह भी हुआ। समाज ने सभी तपस्वियों की साधना की अनुमोदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed