{"_id":"6ada06edc1aa93bceb06c056","slug":"video-family-members-outraged-over-a-viral-video-arrived-at-the-sp-office-after-performing-the-last-rites-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियों को लेकर परिजनों में रोष अंतिम संस्कार कर पहुंचे एसपी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियों को लेकर परिजनों में रोष अंतिम संस्कार कर पहुंचे एसपी कार्यालय
नारनौल। मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी के सुसाइड के बाद अब विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह 5 बजे विनोद ने आत्महत्या की, शाम करीब 4 बजे किन्नरों का सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हुआ।
इसमें महक किन्नर अन्य किन्नरों के साथ डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में ‘जो बोएगा, वो पाएगा, जैसी करनी, वैसी भरनी’ गाना बज रहा है। साथ ही ‘सत्य की जीत, बुराई की हार’ लिखा है। इस वीडियों के देखकर परिजनों सहित उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं, विनोद के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग थी कि मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाए। बुधवार शाम नागरिक अस्पताल से शहर थाना तक प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव व एएसपी विरेंद्र कुमार तथा डीएसपी भारत भूषण पहुंचे और उन्हें आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद वीरवार दोपहर 12 बजे प्रधान विनोद सैनी का अंतिम संस्कार कर श्मशान घाट में बैठक कर एसपी से मिलने का निर्णय लिया गया। संस्कार के बाद सभी एसपी से मिलने के लिए लघुसचिवालय पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। परिजनों ने एसपी से कहा कि पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि न तो अभी तक नामजद आरोपी पकड़े गए हैं और न ही परिवार की सुरक्षा को लेकर नारनौल डेरे व महेंद्रगढ़ में उनके निवास पर पुलिस तैनात की गई है। परिजनों ने कहा कि आरोपी अभी खुशियां मनाते हुए वीडियों डाल रहे जिससे सभी लोगों में भारी रोष व्याप्त है। विनोद ने आत्महत्या से पहले 13 मिनट का वीडियो बनाया था। इनमें उसने बुलबुल किन्नर, महक किन्नर और एक अन्य किन्नर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।