{"_id":"6a8adf048fb6aee56a0172fd","slug":"video-fair-in-memory-of-grandmother-rupa-and-sports-competition-organized-in-hudina-village-narnaul-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: हुड़ीना गांव में दादी मां रूपा की स्मृति मेला और खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: हुड़ीना गांव में दादी मां रूपा की स्मृति मेला और खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया शुभारंभ
नारनौल। गांव हुड़ीना में दादी मां रूपा की स्मृति में एक भव्य मेले और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल और दंगल के रोमांचक मुकाबले हुए।
कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और एनके एकेडमी के बीच खेला गया। हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वॉलीबॉल में 25 टीमों ने हिस्सा लिया। गांव मामडिया और धवाना के बीच हुए फाइनल में मामडिया की टीम विजयी रही। मामडिया को 2100 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
दंगल में 51 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की कुश्तियां हुईं। अंतिम कुश्ती पहलवान सोनू बाघोत और भूपेश रोहतक के बीच हुई। सोनू बाघोत ने भूपेश को पटखनी देकर 5100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि खेल मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चले इन आयोजनों का ग्रामीणों ने खूब लुत्फ उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।