{"_id":"6ab916eaa8bca4c3ed0fc5ae","slug":"video-congress-workers-conference-in-kotiya-mahendragarh-emphasis-on-strengthening-the-organization-and-engaging-the-youth-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ के कोटिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ के कोटिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर
महेंद्रगढ़। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में रविवार देर शाम कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता यादव ने की। नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी और अशोक तंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से किसान सहित विभिन्न वर्गों के लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की फसलों की खरीद को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव का समय आ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने अहीरवाल क्षेत्र के लोगों से संगठन को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील की।
संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार विभिन्न वर्गों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में है। प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए समितियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक 20 वोट पर एक मंडल समिति बनाने की बात कही। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को बड़ी चुनौती बताते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतवीर झुकिया, जिला उपाध्यक्ष सुमेर यादव, कृष्ण राव, हरि सिंह पूर्व सरपंच, कैप्टन हरि सिंह, राजपाल, नरेश प्रधान, रामेर सिंह, प्रदीप अन्नावास, राजकुमार, महेंद्र राता, अनिल फांडन, करण सिंह, जिले सिंह, विनोद सरपंच, जसवंत यादव, मथुराम शर्मा और ऋषिपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।