{"_id":"690f1d18bcb093e4220c0b38","slug":"video-advocates-in-narnaul-demanded-250-chambers-but-301-applications-were-received-and-the-process-will-now-be-shortlisted-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में अधिवक्ताओं की मांग थी 250 चैंबर की आए 301 आवेदन, अब होगी छंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में अधिवक्ताओं की मांग थी 250 चैंबर की आए 301 आवेदन, अब होगी छंटनी
अधिवक्ताओं के लिए 250 चेंबर का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे गए थे। 7 नवंबर को अंतिम तारीख के तहत कुल 301 आवेदन आ चुके हैं। प्रस्तावित चेंबरों की संख्या से अधिक होने के चलते एसोसिएशन प्रस्तावित चेंबरों की संख्या को बढ़वाने का प्रयास भी करेगी। बावजूद इसके उनकी मांग पर पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट मंजूरी नहीं देती है तो ड्रा प्रणाली के तहत चैंबर अलॉट करे जाएंगे।
अब की जाएगी छंटनी
एसोसिएशन प्रधान ने बताया कि आवेदन के लिए कुछ नियम व शर्तें लागू की गई थी। उन सभी में मान्य न होने के चलते आवेदक अधिवक्ताओं के फार्माें की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया के बात ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
ये हैं नियम व शर्तें:
प्रधान ने बताया कि प्रत्येक चेंबर के लिए दो अधिवक्ताओं का संयुक्त आवेदन निर्धारित प्रफोर्मा के अनुसार प्रस्तुत किया जाएगा। आवेदन के साथ 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, बार एसोसिएशन के पक्ष में अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाएगा। साथ ही दोनों आवेदनकर्ता या तो एक संयुक्त 20 हजार रुपये का या दो अलग-अलग 10 हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जमा करा सकते हैं। इन चेंबर्स के लिए बार एसोसिएशन ने पंचायत भवन के सामने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में एक नया खाता भी खुलवाया है। जिसमें नए चेंबर्स से संबंधित डीडी जमा किए जाएंगे।
जिन अधिवक्ताओं को पहले से चेंबर अलॉट किया जा चुका है, जिन अधिवक्ताओं ने पुराने चेंबर या उसका कोई भी भाग ट्रांसफर किया है, 26 सितंबर के बाद यदि किसी अधिवक्ता ने किसी अन्य बार एसोसिएशन से ट्रांसफर करवाकर नारनौल बार एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त की है, आवेदक के पास उनके नाम से प्रदेश में कही भी चेंबर अलॉट हैं, तो वे सभी पात्र नहीं माने जाएंगे। साथ ही इच्छुक अधिवक्ताओं की ओर से एसोसिएशन का कोई बकाया लंबित नहीं होना चाहिए।
अभी आए हुए आवेदनों की छंटनी की जा रही है, करीब एक सप्ताह के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने पात्र वकील है। इसके अलावा पात्र वकीलों से अधिक आवेदन आए हैं तो बार एसोसिएशन बिल्डिंग प्लान में सवा तीन सौ चैंबर का अप्रूवल लेने का प्रयास करेगी। -संतोख सिंह यादव, प्रधान, बार एसोसिएशन, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।